+91 XXXXXXXXXX contact@chouranews.com
Friday, September 20, 2024
शहर

भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराने वाली संस्कृति बोध माला पुस्तकों का विमोचन किया वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने

78views
Share Now

रायपुर, :वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी आज यहां  रोहिणीपुरम में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा संस्कृति बोध माला पुस्तकों का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  विवेक शेन्डेय अध्यक्ष विद्या भारती मध्यक्षेत्र के द्वारा किया गया।

मंत्री श्री चौधरी ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति को विश्व की प्राचीन संस्कृतियों से एक बताते हुए यहां की विशिष्टता से अवगत कराया। उन्होंने समृद्धशाली भारतीय संस्कृति से जुड़े अनेक उदाहरण दिए।

Share Now

Leave a Response