रायपुर:सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा समग्र रूप से, छात्राओं की शिक्षा न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को सुधारती है बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज जे.आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय के शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने शिक्षा, खेलकूद, संगीत, एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। छात्राओं को गणवेश एवं पुस्तक और साइकिल भी वितरित की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल परिसर में पूज्यनीय माता जी की स्मृति में ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाया। नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी ने समारोह की अध्यक्षता की।










