
रायपुर:रायपुर-बलौदाबाजार राष्ट्रीय राजमार्ग का जल्द ही फोर लेन में उन्नयन होगा। राजस्व मंत्री टंक राम ने फोर लेन सड़क निर्माण स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री अरूण साव का आभार व्यक्त जताते हुए क्षेत्र की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने केन्द्रीय भू-तल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग के उन्नयन के लिए चर्चा की जिस पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने सहमति दी है।





