
दिल्ली:महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के पिंपलगांव सराय के मूल निवासी अग्निवीर अक्षय गवते की 21 अक्टूबर, 2023 को सियाचिन में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। उनके पिता लक्ष्मण गवते ने कहा कि अक्षय गवते की मृत्यु के बाद परिवार को उनके बीमा कवर के रूप में 48 लाख रुपये, केंद्र सरकार से 50 लाख रुपये और राज्य सरकार से 10 लाख रुपये मिलेंगे। पिता लक्ष्मण गवते अपने बेटे की मौत के बाद मिले मुआवजे के बारे में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने अक्षय की बहन के लिए सरकारी नौकरी की भी मांग की।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अग्निवीरों का मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेता ने सदन में दावा किया कि अग्निवीरों के वीरगति प्राप्त होने पर उनके परिवार को कुछ भी नहीं मिलता है।इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल के दावे को झूठा करार देते हुए कहा कि सदन को बताया कि हर बलिदानी अग्निवीर के परिवार को 1 करोड़ रुपया दिया जाता है। वहीं अब इस दावे का खुलासा खुद एक अग्निवीर के परिवार ने किया है जिसके बाद राहुल गांधी के दावे का खुलासा हो गया है।










