दिल्ली:लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दिल्ली में सम्पूर्णा संस्थान द्वारा आयोजित मंगल मिलन और सम्मान समारोह “विकसित भारत 2047” में शामिल हुके। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू, इंदौर सांसद शंकर लालवानी एवं आगरा सांसद समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा इस अवसर पर ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 20 वर्षों के राजनीतिक जीवन को देखने और समझने का मौका मिला।










