रायपुर: जिला भारोत्तोलन संघ द्वारा ग्रीष्मकालीन वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं रायपुर डिस्ट्रिक वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2024 यूथ (बालक/बालिका) जूनियर,सीनियर (महिला/पुरुष) वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 29 जून एवं 30 जून को खारून रेल विहार,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भवन, रेलवे इंस्टीट्यूट कॉलोनी, फाफाडीह, रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी माह में होने वाले छत्तीसगढ़ स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप हेतु रायपुर जिला टीम के लिए किया जाएगा! इस प्रतियोगिता में नए वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु अंडर-12 एवं अंडर-14 आयु वर्ग की भी प्रतियोगिताएं कराई जाएगी. खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्व में भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ द्वारा प्राप्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा एवं नए खिलाड़ियों को भाग लेने हेतु अपना जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ-साथ छायाप्रति प्रस्तुत करना होगा. ।
सचिव
रुस्तम सारंग
रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ









