रायपुर:आज छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग के नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
संजय नगर उच्चतर माध्यमिक शाला में सुभाष तिवारी पूर्व उपाध्यक्ष लेबर वेलफेयर बोर्ड (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) मुख्य अतिथि के रूप में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्य अतिथि सुभाष तिवारी ने सभी नव प्रवेशी छात्रों समेत पुराने छात्रों का चंदन, टीका लगाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर बच्चों को किताबें एवं स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया साथ ही स्कूल द्वारा बच्चों के लिए आयोजित न्योता भोज में भी सुभाष तिवारी सम्मिलित हुए । सुभाष तिवारी पूर्व में रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।








