
दिल्ली:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कांग्रेस के लोग आज संविधान हाथ में लेकर लोकतंत्र की दुहाई दे रहे थे वो पाखंड की पराकाष्ठा लगता है।संविधान का मज़ाक़ शुरू से लेकर 2014 तक इन्होंने उड़ाया है।एक दौर था अगर इंदिरा गांधी के समय कह देते थे सरकार हटानी है तो सीधे जेल और कोई कोर्ट नहीं कोई सुनवाई नहीं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ख़िलाफ़ मर जा मोदी, मोदी तेरी कब्र खुदेगी हिटलर की मौत, बोटी बोटी कर दूँगा ऐसे शब्द इस्तेमाल होते हैं, उसके उपरांत बोटी बोटी फ़ेम इमरान मसूद जो था उनको राहुल गांधी सपा से कांग्रेस में लेके आए और एमपी बना दिया।उन्होंने कहा इंदिरा गाँधी ने जब इमरजेंसी लगायी थी नागरिकों के सारे अधिकार ख़त्म कर दिए थे और ज़रा सी आवाज उठाने पर जेल में डाल दिया जाता था, राहुल गांधी ने संविधान के अनुसार सर्वोच्च कार्यकारी संस्था कैबिनेट से पास हुआ अध्यादेश फाड़ा, इंदिरा गाँधी जी के लिए प्लेन हाईजैक किया गया और उन दोनों ने इंदिरा गाँधी की रिहाई की माँग की और बाद में उन दोनों एमपी एमएलए बना दिया।
डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा NAC की चेयरमैन थी सोनिया गांधी तब न्यायालय के निर्णय के कारण लाभ के पद की संवैधानिक प्रावधान का उल्लंधन का भय के लिए उन्हें भी तो उनको इस्तीफ़ा देना पड़ा।
कितने उदाहरण हैं जब कांग्रेस ने संविधान को तार तार किया इसलिए आज उनके पास हमारे किसी भी सवाल का तर्कसंगत जवाब नहीं है।









