रायपुर: बीएसएनएल छत्तीसगढ़ परिमंडल के रायपुर मुख्यालय में 10वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक, बीएसएनएल छत्तीसगढ़ परिमंडल विधान सभा रोड खम्हारडीह रायपुर में मुख्य महाप्रबंधक विजय कुमार छबलानी के नेतृत्व में बीएसएनएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 10 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
बीएसएनएल छत्तीसगढ़ परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक विजय कुमार छबलानी, पूर्व मुख्य महाप्रबंधक आर के गढ़वाल, प्रधान महाप्रबंधक कुश मनहर, प्रधान महाप्रबंधक कुलरंजन कुजूर, महाप्रबंधक विजय कुमार लिलहारे, संयुक्त महाप्रबंधक लोचन नायक, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम सीसीए ऑफिस से संयुक्त सीसीए प्रेम प्रकाश एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण शामिल हुए।










