बीजापुर:‘‘यहां हर आम है खास‘‘ थीम पर पहली बार बीजापुर आम महोत्सव-2024 आयोजित हुआ।54 प्रकार से अधिक आमों की प्रदर्शनी के साथ आम के विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन एवं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने कहा आम महोत्सव में महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के आम से बने स्वादिष्ट व्यंजन मैंगो शेक, आम पना, आम केक, आम रस मलाई, आम पुड़ी, आम जूस, आम रोल, आम सलाद, आम रायता, आम लौंजी, आम पापड़ इत्यादि की प्रदर्शनी लगाई गई।
बीजापुर के किसानों के आम को खास बनाने जिला प्रशासन का प्रयास स्वागत योग्य है यहां आप महोत्सव में फलों की प्रदर्शनी से अंचल के किसानों को बाजार सहित अच्छे कीमत का लाभ मिलेगा।कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने बताया कि आम महोत्सव में जिले के किसानों द्वारा 54 प्रकार से अधिक किस्म के आमों का प्रदर्शनी लगाया गया। जिले वासियों ने आम के इतनी सारी प्रजातियों को एक साथ पहली बार देखा।










