रायपुर:छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वाधान में दुर्ग जिला जूड़ो संघ द्वारा 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका) का आयोजन 15 जून 2024 से 17 जून 2024 तक अंबेडकर सामुदायिक भवन, बैकुंठ धाम, शारदा पारा कैंप – 2, भिलाई, जिला दुर्ग में आयोजित की जा रही है।
जिला जूडो संघ रायपुर के अध्यक्ष अनीस मेमन के मार्फ़त उपरोक्त जानकारी देते हुए छ ग प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी एवँ महासचिव शम्भू सोनी ने आगे बताया कि राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 350 जूड़ो बालक एवं बालिका खिलाड़ी तथा 50 अधिकारी भाग लेंगे।प्रतियोगिता सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में अलग-अलग वजन समूह में खेली जावेगी। प्रतियोगिता प्रातः 9:00 बजे से संध्या 7:00 बजे तक खेली जावेगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 16 जून को प्रातः 11:00 बजे तथा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 17 जून को संध्या 5:00 बजे निर्धारित किया गया है।प्रतियोगिता के संचालन के लिए राज्य के समस्त अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय रेफीयों को भी आमंत्रित किया गया है।










