दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय मिलने पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि और किसान कल्याण का काम चल रहा है। 10 साल में भी सरकार ने बेहतर काम किया है और अपने संकल्प पत्र में हमने किसान कल्याण, ग्रामीण विकास के बारे में अपना रोडमैप बनाकर दिया है, हम इन्हीं कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री की प्राथमिकता किसान कल्याण है इसलिए आज उन्होंने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर किए। काम में निरंतरता जारी रहेगी।”









