
दिल्ली:अपने करोड़ों देशवासियों के गरिमापूर्ण जीवन और Ease of Living को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हमारी सरकार ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना को विस्तार देते हुए गांवों और शहरों में 3 करोड़ नए पक्के घर बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा यह निर्णय लोगों का जीवन स्तर आसान बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इससे ना सिर्फ लोगों की घरों की आवश्यकता पूरी होगी, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण जीवन भी मिलेगा। PMAY का विस्तार सबका विकास और समाज कल्याण के हमारे दृढ़ संकल्प को भी सामने लाता है।








