
रायपुर,: मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी ने बलौदा बाजार की दुर्भाग्य जनक घटना को राज्य सरकार की प्रशासनिक विफलता परिणाम बताया है तथा इसके लिए सीधे तौर पर राज्य के गृहमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। माकपा ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है
उक्ताशय के बयान में मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के रायपुर जिलासचिव प्रदीप गभने ने कहा कि, पिछले कई दिनों से बलोदाबाजार क्षेत्र में तनाव कायम था और लोगों ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधीश से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था तथा धरना आंदोलन भी किया लेकिन बलौदा बाजार जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने घोर लापरवाही दर्शाते हुए शांति कायम करने का कोई प्रयास नहीं किया, जिसकी परिणति आज के दुर्भाग्यजनक घटना के रूप में सामने आई है,
माकपा ने घटना की कड़ी निन्दा करते हुए सभी उपद्रवियों और घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है
माकपा ने लोगों से शांति और सद्भाव कायम रखने की अपील की है







