
दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा था, देखिए होने लगा।चुनाव खत्म होते ही I.N.D.I. गठबंधन का कुनबा बिखरने लगा।
भाजपा नेता शाइना एन.सी. ने AAP नेता गोपाल राय के बयान पर कहा, “कांग्रेस और AAP दोनों उलझन में हैं, कहीं साथ हैं तो कहीं अलग। दिल्ली में साथ थे तो पंजाब में अलग, अभी कहते हैं कि हम अलग है। एक चीज़ स्पष्ट है कि यह स्वार्थ की राजनीति और स्वार्थ का गठबंधन है, उन्हें सिर्फ सत्ता का मोह है। जब जनहित में सोचते हैं तो एक विचारधारा होती है, एक समान एजेंडा होता है, जो AAP और कांग्रेस में नहीं है।”







