रायपुर:यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में आल असम एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन (AAAMTA) के द्वारा राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 25 से 30 मई 2024 तक लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (LNIPE) के स्टेडियम तेपेसिया, सोनापुर, गुवाहाटी (असम) में किया जा रहा है।29 मई को 12 -13 वर्ष की बालिका वर्ग में विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर की कु समिधा अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के लिए दूसरा स्वर्ण जीता था। आज 30 मई को चैंपियनशिप के अन्तिम दिन छ ग के खिलाड़ियों ने दम खम दिखाया। विवेकानंद एकेडमी रायपुर की कु दिव्या अग्रवाल ने (-23 वर्ष, -45kg) फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नागालैंड की खिलाड़ी को परास्त कर स्वर्ण पदक जीता वहीँ इसी एकेडमी की तोशी पाण्डेय (-23 वर्ष, -67kg) फाइनल में प्रतिद्वंद्वी की अनुपस्थिति में विजेता घोषित कर (नो कॉन्टेस्ट गोल्ड) स्वर्ण पदक प्राप्त किया।दल्लीराजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब की वाणी ने (-23 वर्ष, -57kg) फाइनल में मेघालय की फाइटर को परास्त कर स्वर्ण पदक जीता और स्वर्ण पदकों की संख्या 05 पहुंचाई।
*अब्दुल मोईम प्रशिक्षण केन्द्र जगदलपुर (बस्तर) के युवराज सिंह (-15 वर्ष, +81kg) और सुरभि यादव (-12 वर्ष, -46kg) ने रजत पदक जीता। सानीका मिश्रा (-13 वर्ष, -52kg), शौर्य वर्धन (-15 वर्ष, -81kg), सोनाली कुशवाहा (-23 वर्ष, -45kg) ने काँस्य पदक जीता।*











