दिल्ली:कांग्रेस ने 60 साल में भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी की है और अब इनके साथ एक और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह बातें होशियारपुर, पंजाब में विशाल फतेह रैली को संबोधित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। 60 साल तक कांग्रेस ने जो कारनामें किए हैं… ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल PhD कर ली है और अब ऐसा लगता है कि कांग्रेस के साथ एक और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है। यहां तो आमने-सामने लड़ने का ड्रामा कर रहे हैं, दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे थे और लोग भूले नहीं कि ये झूठवादी पार्टी की पहली सरकार कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में बनी थी। इसलिए इन्होंने भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस से भ्रष्टाचार के पाठ बराबर पढ़ लिए हैं।
ये भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस की गोद से कट्टर भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं… ये लोग कहते थे पंजाब को नशा मुक्त करेंगे… लेकिन इन्होंने आते ही नशे को अपनी कमाई का साधन बना दिया है। दिल्ली के शराब घोटाले को पूरी दुनिया जान चुकी है। आज दिल्ली से लेकर पंजाब तक इनके कारनामें दुनिया देख रही है… “












