रायपुर:राज्य नीति आयोग द्वारा अमृत काल विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु गुणवत्ता युक्त शिक्षा विषय पर गठित वर्किंग गु्रप की प्रथम बैठक राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह की विशेष मौजूदगी में आज यहां नीति भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में वर्किंग गु्रप के सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। नीति आयोग के सदस्य डॉ. के.सुब्रमण्यम ने राज्य नीति आयोग द्वारा अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु गठित कार्य समूहों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए निर्धारित प्रमुख लक्ष्यों, प्रमुख चुनौतियों तथा विभागीय विजन संबंधी प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैठक में सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी भी मौजूद थे।

ब्रेकिंग
- पृथक्करण एवं स्वच्छता परिसंपत्तियों का किया, निरीक्षण
- सेवा सेतु से आसान हुई,शासकीय सेवाओं की राह
- नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ, एक दिवसीय प्रशिक्षण
- स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा, बढ़ावा
- मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण







