रायपुर: वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल उड़ीसा में अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कटक में सभा कर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी भतृहरि महताब और विधानसभा उम्मीदवार नयन किशोर मोहंती के लिए वोट मांगे।उन्होंने कहा ओडिशा में एक नया सवेरा होने जा रहा है। स्थानीय लोगों में पटनायक-पांडियन के खिलाफ गुस्सा है, जो अब सामने आ रहा है।
अपनी ऐतिहासिकता और भव्यता के लिए मशहूर कटक में बड़ी संख्या में लोग पार्टी की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए।












