नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमीरपुर, उत्तर प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आप सबके बीच आने से पहले मैंने स्वामी ब्रह्मानंद जी को भी प्रणाम किया।स्वामी ब्रह्मानंद जी जैसे महान सेनानी, महान राष्ट्र संत का अमृत महोत्सव के दौरान हम सबने पुण्य स्मरण किया था।हमारी सरकार ने उनके योगदान को इतिहास में दर्ज किया।लेकिन पिछली सरकारों ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया।वो सारा श्रेय केवल एक शाही परिवार को देना चाहते थे।दलितों, पिछड़ों को सम्मान मिले, ये उन्हें स्वीकार नहीं था।
प्रधानमंत्री ने कहा अब ये लोग संविधान बदलकर SC-ST-OBC का पूरा आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहते हैं।मैंने समाजवादी पार्टी से कहा था कि आप तो पिछड़ों की राजनीति करते हो, पिछले दरवाजे से पिछड़ों का आरक्षण लूटने का जो जाल बिछाया जा रहा है, जरा उसका विरोध तो कीजिए।लेकिन ये सपा वाले मुंह पर ऐसा ताला लगाकर बैठ गए कि वो बोलने को भी तैयार नहीं है।









