नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायबरेली, उत्तर प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा यहां पर कई सारे लोगों ने मुझे कहा कि ये परिवार की सीट है।
मैं बहन प्रियंका जी का भाषण सुन रहा था, उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं।बात तो सही है, रायबरेली वालों ने वर्षों से गांधी, नेहरू परिवार को जिताया है।लेकिन यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया जी और इनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है। चलो, सोनिया जी की तबियत तोड़ी नादुरुस्त रहती है, लेकिन राहुल बाबा या प्रियंका बहन आई हैं क्या NTPC प्लांट में बॉयलर फटने से कई लोगों की मृत्यु हुई, यहां गांधी परिवार आया!बछरावां ट्रेन दुर्घटना में 50 लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया!नांव डूबने से आधे दर्जन लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया!तार गिरने से रोपाई कर रहीं 5 गरीब महिलाएं झुलस कर मर गईं, उनके घर कोई गया है!5 बच्चियां डूबकर मर गईं, यहां गांधी परिवार आया!बहन प्रियंका… ये परिवार है आपका?उन्होंने कहा शहजादे आज यहां वोट मांगने आए हैं, आप इतने सालों से वोट दे रहे हो, आपको सांसद निधि से कुछ मिला है? उन्होंने पूरा खर्चा किया है, अगर आपको मिला नहीं है तो कहां गया? यह (सांसद निधि) उनकी वोट बैंक में गया। 70% से ज्यादा सांसद राशि अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम सोनिया गांधी ने किया है।










