
नई दिल्ली:गुजरात के पाटन में आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है।एक तरफ- कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं।
दूसरी तरफ- नरेंद्र मोदी और RSS है, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।आज पहली बार BJP के नेता खुलकर कह रहे हैं कि अगर वे चुनाव जीत गए तो संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देंगे।उन्होंने कहा आज हिंदुस्तान में 22 ऐसे लोग हैं, जिनके पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है।नरेंद्र मोदी जी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, बल्कि इन 22-25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिया।यह 24 साल का मनरेगा का पैसा है, जो इन्होंने माफ किया है।