


रायपुर:कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में 07 मई को “सब करें मतदान“ कैंपेन से कई संस्थाएं स्वमेव जुड़ने लगी है। कई बड़े हॉटल, रिसॉर्ट्स, अस्पताल, अपने ग्राहकों को 07 मई को मतदान के बाद उनके संस्थान आने पर कई तरह की छूट की घोषणा की है। इन संस्थाओं का मानना है कि भारतीय लोकतंत्र में मतदान न सिर्फ अधिकार, बल्कि एक ऐसा संवैधानिक दायित्व है, जिसके माध्यम से आम मतदाता देश की प्रगति में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वहन करता है, इसलिए इन संस्थाओं ने मतदान की जिम्मेदारी निभाने वाले मतदाताओं और उनके परिजनों, मित्रों व परिचितों के लिए अपनी सेवाओं में विशेष ऑफर देकर लोकतंत्र का सम्मान किया जा रहा है।







