रायपुर:लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने सघन प्रचार के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़, और विकासशील भारत को विकसित भारत में बनाने का वादा किया है और मोदी जी की गारंटी पर जनता को पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा यह चुनाव केवल लोकसभा चुनाव नहीं है बल्कि विकसित भारत की नींव रखने वाला चुना है।
बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक अनुज शर्मा के साथ धरसींवा मंडल और विधानसभा मंडल में रोड शो किया। इस दौरान धनेली, सांकरा, चरौदा, कूरा, देवर, कुकेरा, कुथरेल, मलौद, कुरूद, सिलयारी, पथरी, मांढर, टेकारी और बरौदा की जनता से उनका समर्थन मांगा।













