रायपुर:दुर्ग के कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी की हुई बस दुर्घटना के घायल कर्मचारियों से आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय AIIMS पहुंचकर उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जान।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों के समुचित ईलाज का प्रबंध करने को कहा और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर ईलाज के निर्देश दिए हैं। घायलों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्हें चिकित्सा संबंधी फ़िक्र करने की आवश्यकता नहीं है।










