रायपुर :छत्तीसगढ़ देश के उन चुनिंदा राज्यों में है जहाँ पुरूषों से ज्यादा महिला मतदाता हैं। प्रदेश में मतदाता लिंगानुपात 1015 है यानी एक हजार पुरूष में एक हजार पंद्रह महिला मतदाता। राज्य में सबसे अधिक महिला मतदाता रायपुर लोकसभा क्षेत्र में है जहाँ 11 लाख 69 हजार 358 महिला मतदाता हैं जबकि मतदाता लिंगानुपात सबसे अधिक बस्तर लोकसभा क्षेत्र का है। यहाँ कुल एक हजार पुरूष मतदाता में 1086 महिला मतदाता हैं। छत्तीसगढ़ की महिलाएं सिर्फ मतदाता के तौर पर ही नहीं बल्कि निर्वाचन कार्य में अपनी मजबूत और अहम भूमिका निभा रहीं हैं। इसी प्रकार निर्वाचन के लिए दिव्यांग तथा युवा मतदान दलों के जरिए पूरे निर्वाचन को स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप में संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

ब्रेकिंग
- प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री
- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना
- पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
- प्रधानमंत्री के संदेश में नारी शक्ति, जैविक खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान







