रायपुर,

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान हेतु आज दंतेवाड़ा जिले में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दंतेवाड़ा में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मतदान दलों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया तथा मतदान दलों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्वाचन में अपने दायित्वों के सफल एवं निर्विघ्न सम्पादन हेतु ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए।










