रायपुर:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के कुम्हाररास निवासी वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मी नारायण सोनी के निवास स्थल जाकर होम वोटिंग की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। वरिष्ठ नागरिक श्री सोनी के पुत्र ने बताया कि उनके पिता की उम्र लगभग 90 साल हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने श्री सोनी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक तथा दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा के तहत मतदान दलों द्वारा उनके घर जाकर मतदान कराया जा रहा है।

ब्रेकिंग
- 40 वर्षों की साहित्यिक यात्रा के अनुभवों से सजी प्रस्तुति, अन्य कवियों ने भी गीत, वीर रस और व्यंग्य से बांधा समां
- विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना:धनंजय राठौर
- अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री
- बस्तर की नई दौड़: बेटियां आगे, लक्ष्य पुलिस की वर्दी








