रायपुर:किसी भी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने केI लिए जनता से किया गए वादों को पूरा करने के साथ ही बूथ मैनेजेंट और पार्टी की नीतियों के प्रचार की अहम भूमिका होती है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल रायपुर उत्तर विधानसभा के तेलीबांधा मंडल और शंकर नगर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं से इन्हीं विषयों पर चर्चा की और भावी कार्य योजना पर मंथन किया।










