
नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाले का आरोप है. वो ईडी की हिरासत में हैं. कुछ कांग्रेस के नेता भी इस मामले में सवाल उठा रहे हैं. कांग्रेस ने केजरीवाल का इस्तीफा माँगा है और सवाल उठाया है कि वो आखिर वो जेल में रहकर सरकार कैसे चला सकते हैं.
AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं. अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि वे ही मुख्यमंत्री रहेंगे चाहे सरकार जेल के अंदर से चले या बाहर से.”








