
नई दिल्ली:चुनाव आयोग से मिलने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने कहा हमने मुख्य मुद्दों पर चुनाव आयोग के सामने आपत्ति दर्ज कराई है:
• BJP ने 2G पर एक वीडियो जारी किया, जो पूरी तरह अनुचित है
• रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के फर्जी दावे वाले वीडियो
• विज्ञापन में सेना का इस्तेमाल
• ‘मोदी की गारंटी’ जैसे विज्ञापन
• BJP की स्टेट यूनिट द्वारा डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट
• PM मोदी द्वारा धर्म और धार्मिक बातों का कटाक्ष के रूप में इस्तेमाल
• सांसद शोभा करंदलाजे का तमिलनाडु से जुड़ा बयान
उन्होंने कहा आशा है कि भ्रमित करने वाले विज्ञापन, फेक न्यूज और आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग सख्त एक्शन लेगा।








