रायपुर:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के दशहरा मैदान मोहला में आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत नेट परियोजना के अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत केकतीटोला, गौलीटोला एवं कुंजामटोला के सरपंचों एवं ग्रामीणों से इंटरनेट के माध्यम से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने सरपंच से गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत केकतीटोला के सरपंच से छत्तीसगढ़ी में संवाद किया।








