रायपुर:गुजराती शिक्षण संघ रायपुर की कार्यवाही समिति के उपाध्यक्ष विट्ठलदास पटेल ने 01 दिसंबर 2023 से 02 मार्च 2024 तक 92 दिवसीय नर्मदा की पैदल परिक्रमा कर आध्यात्मिक तपस्या पूर्ण कर वापस अपने गृहस्थ एवँ सांसारिक सामाजिक दायित्वों की ओर पुनः लौटने पर संस्था के पदाधिकारियों सहित संस्था संचालित तीनो शालाओं के प्रमुख एवँ स्टॉफ ने तपस्वी विट्ठलदास पटेल का स्वागत, सम्मान किया और उनसे उनके मुखारवृन्द से पूरे 92 दिन अनवरत पैदल की गई नर्मदा परिक्रमा यात्रा वृतांत एवँ आध्यात्मिक अनुभव से परिचित हुए।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव तुलसीदास पटेल ने करते हुए आशा व्यक्त की कि विट्ठलदास पटेल के इस आध्यात्मिक अनुभव का लाभ संस्था एवँ शाला के विद्यार्थियों को मिलेगा।








