बीजापुर:कलेक्टर अनुराग पांडेय ने अपने भ्रमण के दौरान सरपंच, सचिव द्वारा नवीनीकरण राशन कार्ड, बांटते हुए देखकर उन्होने हितग्राहियों को स्वयं, राशनकार्ड बांटा और ग्रामीणों से राशन के बारे में जानकारी ली। जिसमें ग्रामीणों ने नियमित राशन मिलने की बात कही, इस दौरान उपस्थित महिलाओं से महतारी वंदन योजना के बारे में पूछा कि कितने लोगों ने आवेदन किया है। महिलाओं ने बताया कि हम सभी ने महतारी वंदन योजना का आवेदन किया है।
कलेक्टर अनुराग पांडेय ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अभी भी कोई आवेदन नहीं किया हो वह बाद में फिर से आवेदन कर सकेंगे। महतारी वंदन योजना सतत रूप से चलती रहेगी यदि किसी कारण से कोई छुट गया हो तो निराश होने की कोई जरूरत नही है।












