रायपुर:


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहुंचने पर साहू समाज के पदाधिकारियों ने गौ-पालक एवं गौ-रक्षक के विशेष परिधान और खुमरी पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले में 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।








