लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में नवनिर्मित 1,100 अन्नपूर्णा भवनों (मॉडल उचित दर दुकानों) का लोकार्पण और 79,000 उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने सभी संचालकों एवं लाभार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएंं दी।









