रायपुर:एनसीसी हेडक्वार्टर मेस में ट्राई डिफेंस सर्विसेज़ के वेटेरंस द्वारा स्वागत समारोहं अयोजित किया गया जिसमे बड़ी संख्या में वेटेरंस की उपस्थिति में एम्स के नये डायरेक्टर लेफ़्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ( पीवीएसएम,एवीएसएम,
वीएसएम) एवम् कोसा के नये कमाण्डर ब्रिगेडियर अमन आनंद (वीएसएम)का छत्तीसगढ़ की धरती में स्वागत किया गया ।
वेटेरंस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सोशल अवेयरनेस और वेलनेस की चर्चा हुई,ज्ञात हो कि डिफेंस सर्विसेज़ रायपुर के वेटेरंस देश को अपनी सेवा देने के बाद उनके द्वारा छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रकार की सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है । एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विक्रम चौहान एवम् संचालक सैनिक कल्याण बोर्ड ब्रिगेडियर विवेक शर्मा रिटायर्ड स्वागत समारोह में विशेष रूप से उपस्थित थे।
आज के इस स्वागत समारोह में छत्तीसगढ़ वेटेरंस के मेजर जनरल संजय शर्मा,ब्रिगेडियर आशीष दास,सीनियर मोस्ट वेटेरन कर्नल आर पी पांडेय,ब्रिगेडियर लहरी,ब्रिगेडियर यदु,ब्रिगेडियर अग्रवाल,आरकेसी के प्रिंसिपल कर्नल अविनाश और अन्य सेना के रिटायर्ड अधिकारी के साथ साथ वीर माता शकुंतला पांडेय,माता शहीद लेफ़्टिनेंट राजीव पांडेय(विरचक्र) और अन्य वेटेरंस के परिवार जन उपस्थित थे।








