
अंबिकापुर :मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन लोगों में और अधिक उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग महोत्सव का आनंद लेने पहुंचे। मंच पर थिरकते बच्चों और कलाकारों के साथ आम जन ने भी सुर से सुर और कदम से कदम मिलाए। मशहूर भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल के भोजपुरी गीतों पर दर्शक जमकर झूमे, खेसारी लाल के स्टेज पर पहुंचते साथ लोगों ने जमकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। प्रसिद्ध गजल गायक कुमार सत्यम के गजलों तुम्हारी दौलत नई नई है… याद याद याद, बस याद रह जाती है, से समा सुरमई हुआ। छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू के गीतों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर किया।








