
बेमेतरा:इन दिनों महतारी वंदन योजना को लेकर गांव गांव में कुछ भ्रम फैलाये जाने की खबर है। योजना में सभी लोगों में काफी सुधार भ्रांतियां फैलाई गई थी कि सिर्फ पोस्ट ऑफिस के ही एकाउंट में पैसा आएगा,पूरे प्रदेश के अधिकांश शहरों में लिंक के नाम पर पोस्ट ऑफिस में नया खाता खुलवाये जाने की खबर है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बी.डी.पटेल ने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में आवेदन किए है। उसके आधार से लिंक होना चाहिए। जिनके महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है वह अपने बैंक जाकर खाते आधार कार्ड से लिंक करा लें।






