
बीजापुर : जिला में 34वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 15 जनवरी से 15 फरवरी तक किया गया। जिसके अंतर्गतग जिले में सड़क दुर्घटना के प्रति जागरूकता लाने विभिन्न स्तरों पर नुक्कड़ नाटक, गीत, भाषण, कविता, रंगोली, चित्रकला जैसी प्रतिस्पर्धाएं स्कलों में आयोजित की गई। जिसमें स्कूली बच्चें, एनसीसी, स्काउटगाइड के विद्यार्थियों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। एक माह तक बीजापुर जिले के सुदूर एवं दूरस्थ क्षेत्रों में यातायात रथ के द्वारा प्रचार-प्रसार कर जागरूकता लाने का काम किया गया। साथ ही समय-समय पर जुम्बा डांस आयोजित कर लोगों को यातायात के नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, कार में बैठने पर सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे में वाहन नहीं चलाने, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं देने की अपील की गई। आज एक माह भर आयोजित यातायात जागरूकता अभियान में विजेता प्रतिभागियों को कलेक्टर अनुराग पाण्डेय, के हाथों पुरस्कृत किया गया।







