रायपुर:गुजराती स्कूल परिसर, देवेन्द्र नगर रायपुर में बसन्त पँचमी के शुभ अवसर पर आयोजित “”माँ सरस्वती पूजा एवँ हवन”” का सादगी पूर्ण, गरिमामयी आयोजन किया गया।
पूजा एवँ हवन में प्रबन्ध समिति गुजराती शिक्षण संघ के अध्यक्ष नारायण भाई पटेल (मुख्य यज़मान), उपाध्यक्ष अशोक भाई पटेल, सचिवद्वय तुलसीदास पटेल, अशोक देवसी पटेल, सहसचिव द्वय जयेश भाई पिथालिया, दिनेश पटेल, सदस्य प्रवीण पटेल पूजा सहित हिन्दी माध्यम शाला प्राचार्य अनीस मेमन, अंग्रेजी माध्यम शाला प्राचार्य डॉ शैलेष शर्मा, प्राथमिक विभाग प्रभारी योगिता टांक, संस्था प्रशासक वी के मिश्रा उपस्थित थे।*
*बसन्त पँचमी के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा नवनिर्मित पालक प्रतीक्षालय एवँ पेयजल कक्ष” का पूजा उपराँत उदघाटन कर लोकार्पण सरंक्षण समिति के अध्यक्ष रामजी भाई पटेल, उपाध्यक्ष मगन भाई पटेल, सदस्य बाबू भाई पटेल आदि के द्वारा किया गया। इस नवनिर्माण से पालक एवँ विद्यार्थी गण लाभान्वित होंगे। पालक प्रतिक्षालय में विद्यार्थियों द्वारा उपस्थित अपने अपने पालकों की पूजा कर सम्मानित कर मातृपित्र दिवस मनाया गया।












