नई दिल्ली:लाल बहादुर शास्त्री के पोते ने कांग्रेस को कहा अलविदा, BJP का दामन थाम लिया है।कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।








