
रायपुर. छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र भवन प्रबंध समिति द्वारा विप्र शक्ति महिला मंडल के सहयोग से आयोजित सामूहिक उपनयन (जनेऊ )संस्कार समारोह विप्र भवन समता कॉलोनी में आज 14 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे से मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से प्रारंभ हुआ ।

यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के शुभ पावन मुहूर्त में 51 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार पंडित ओम प्रकाश मिश्रा व यजमान अशोक दीवान द्वारा वैदिक मंत्रोचार एवं विधि विधान से यज्ञोपवीत संस्कार प्रारम्भ हुआ ।
इस अवसर पर बटुकों को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में बड़ी संख्या में बटुकों के परिवार सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज,विप्र सांस्कृतिक भवन एवं विप्र शक्ति महिला मंडल के पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।








