रायपुर :.छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति एवं विप्र महाविद्यालय शिक्षण समिति के सहयोग से छत्तीसगढ़ी युवा विप्र संगठन द्वारा विप्र कॉलेज के मैदान में आयोजित विप्र प्रीमियर लीग-6 के नवें दिन चाणक्य और ब्रह्मास्त्र की टीम के साथ महाराजा इलेवन राजनादगांव ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया । विप्र कॉलेज के खेल मैदान में आज पहला मुकाबला दसग्रीव और ब्रह्मास्त्र के बीच खेला गया। जिसमें दसग्रीव ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाएं । ब्रह्मास्त्र के रजत तिवारी ने 14 रन कर दो विकेट अंकित पांडे ने 13 रन देकर एक विकेट लिया।जवाब में ब्रह्मास्त्र की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ़ द मैच दीपेंद्र ने 21 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की सहायता से 52 रन बनाएं।
दूसरा मैच बागी इलेवन और गजानंद इलेवन के बीच हुआ ।बागी इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाएं। मैन ऑफ़ द मैच चंदन शर्मा ने 16 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की सहायता से 42 रन बनाएं।जवाब में गजानंद इलेवन चार विकेट के नुकसान पर 50 रन ही बना पाई। अंकित उपाध्याय ने दो ओवर में पांच रन देकर दो विकेट लिए। इस प्रकार बागी इलेवन ने 28 रन से जीत दर्ज कर एक बड़ा उलट फेर किया ।यह मैच गजानन जीतकर सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता था ।परंतु गजानन की हार के बाद महाराज इलेवन राजनंदगांव और कसडोल इलेवन के बीच अंतिम मुकाबले पर निर्भर हो गई ।अंतिम मुकाबले में महाराज इलेवन राजनांदगांव ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाएं । शुभम शर्मा ने 11 गेंद में एक चौके और तीन छक्के की सहायता से 22 रन बनाएं। रवि कुमार चौबे ने 13 गेंद में एक चौके और एक छक्के की सहायता से 16 रन बनाए । अंतिम ओवर में राज पांडे ने तीन गेंद में एक छक्के की सहायता से 11 रन बनाकर नाबाद रहे।जवाब में कसडोल इलेवन 31 रन में आलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच राज पांडे ने दो ओवर में पांच रन देकर तीन विकेट लिए।वैभव मिश्रा ने दो ओवर में चार रन देकर दो विकेट लिए। इस प्रकार महाराज इलेवन ने 64 रन की बड़ी जीत दर्ज करते हुए रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।इस अवसर पर विप्र कॉलेज के मैदान में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया। विप्र प्रीमियर लीग के दसवें दिन पहला सेमीफाइनल चाणक्य और महाराज इलेवन राजनांदगांव के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल महाकाल और ब्रह्मास्त्र के बीच होगा।

ब्रेकिंग
- “स्वास्थ्य और शिक्षा कारोबार नहीं, समाजसेवा का माध्यम बनें”
- आदिवासी समाज की उन्नति कांग्रेस की नीतियों और संविधान की देन:दीपक
- पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ के तोमन कुमार ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव
- अदाणी फाउंडेशन ने चलाया हरियर स्कूल अभियान: 4,087 लोगों को पौधों का वितरण कर कराया, रोपण
- ‘बिहान’ की दीदियां अब बनेंगी सफल उद्यमी






