
बीजापुर :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2018 में बीजापुर के जांगला में आगमन हुआ था कार्यक्रम में जांगला निवासी महिला सुद्री लेकाम को ई-रिक्शा भेंट करते हुए सम्मान किया गया था। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा जांगला शिविर निरीक्षण के दौरान सुद्री लेकाम ने कलेक्टर को बताया कि वह माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मिल चुकी है। यह जानकार कलेक्टर अनुराग पांडेय ने उनकी आजीविका और परिवारिक स्थिति के बारे में पूछा और उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ लेने प्रेरित करते हुए उनका आवेदन स्वयं भरकर जमा किये।सुद्री लेकाम ने महतारी वंदन योजना को महिला सशक्तिकरण के दिशा में कारगर योजना बताते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार ई रिक्शा दिया और अब मोदी की गारंटी के तहत महतारी वंदन योजना से लाभ मिल रहा है। मोदी जी द्वारा दिए गए शासन की योजनाओं का लाभ मुझे दूसरी बार मिल रहा है, जिससे मैं बहुत खुश हूं।







