रायपुर: . छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र पब्लिक स्कूल में 6वा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि डॉक्टर मेघेश तिवारी प्राचार्य, विप्र कालेज की गरिमामय उपस्थित एवं डॉ .दिव्या शर्मा विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

विप्र पब्लिक स्कूल वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्वलन से हुआ। विप्र पब्लिक स्कूल के पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. मेघेश तिवारी ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा “बच्चों को सही अर्थों में शिक्षित करने का दायित्व विप्र पब्लिक स्कूल पूरी निष्ठा से कर रहा है। विप्र पब्लिक स्कूल का उद्देश्य कम फीस में सभी बच्चों तक अच्छी शिक्षा पहुंचाना है। उन्होंने कहा 10 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नवीन भवन में आगामी सत्र से प्रारंभ होगा।”उन्होंने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा सभी बच्चों को अंग्रेज़ी के साथ अपनी मातृभाषा हिन्दी और छत्तीसगढ़ी का ज्ञान होना भी जरूरी है। समारोह के अध्यक्ष डॉ दिव्या शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा सभी बच्चों को स्कूल के सभी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। हारना और जितने से अधिक महत्वपूर्ण भाग लेना है ।स्कूल की प्राचार्या श्रीमती पद्मा ओझा ने सत्र 2023-24 में स्कूल के समस्त गतिविधियों को प्रस्तुत करते हुए आगामी सत्र की रूपरेखा संक्षिप्त में प्रस्तुत की और सभी बच्चों को भविष्य में और उन्नति करने का आशीर्वाद दिया।
विप्र पब्लिक स्कूल के पुरस्कार वितरण समारोह में साल भर आयोजित किये गए विभिन्न विधाओं अंतर्गत खेल, संस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के विजेता और उपविजेता को अतिथियों ने प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। अनुशासन उपस्थित और वार्षिक मूल्यांकन परिणाम के आधार पर मिडिल से केसर सोनी (कक्षा आठवीं) को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार प्रदान किया गया और खेलों में सबसे अधिक मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में युवराज सिंह (कक्षा सातवीं) प्रथम रहे।इस अवसर पर समस्त शिक्षक , विद्यार्थियों और बड़ी संख्या मे पालकगण उपस्थित थे।















