रायपुर:




उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित “स्वामी विवेकानंद सरोवर-बूढ़ातालाब पथ“ का लोकार्पण किया गया। इसके निर्माण से अब स्कूली छात्राओं तथा नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कम दूरी का सुरक्षित और सुगम पथ मिल गया है। रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल थे।










