रायपुर . प्रदेश के चित्रकार डॉ प्रवीण शर्मा को पंजाब की 64 साल पुरानी संस्था पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला द्वारा शाल,श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर प्रोफेसर डॉ अरविंद , कुलपति,पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला, कार्यक्रम संयोजक डॉ गगन दीप थापा एवं प्रोफेसर किरण सिंह ने संयुक्त रूप से ललित कलाओं में उल्लेखनीय कला सेवाओं हेतु सम्मानित किया।

चित्रकार डॉ प्रवीण शर्मा ,को पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला द्वारा आयोजित 30 जनवरी से 04 फरवरी तक आयोजित 37 वे पूर्वी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव- 2024 में निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया
चित्रकला की 9 विधाओं (01.on the spot painting, 02.clay modelling, 03.poster making 04.collage making, 05.rangoli 06.installation,07 cartooning, 08. Mahendiमें आपने बतौर निर्णायक भाग लिया।
इन 9 स्पर्धा में इन राज्यों ( पंजाब,जम्मू, कश्मीर,चंडीगढ़ के 108 विश्वविद्यालयों के लगभग 800 कलाकारों ने शिरकत की ,ललित कलाओं की 32 स्पर्धाओं (में से हर विधा से पांच प्रतिभागियों को पुरस्कार हेतु चयनित किया गया और उसमें से तीन प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की 2024 में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ,चंड़ीगढ़, पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय युवा उत्सव स्पर्धा में भाग लेने हेतु उनका चयन समिति एआई यू,नई दिल्ली द्वारा गठित निर्णायक समिति किया गया।
इस स्पर्धा हेतु डॉ प्रवीण शर्मा(महाकोशल कला परिषद, रायपुर से)के , सुनील गुप्ता(ललित कला एवं पवन कुमार,नईदिल्ली से निर्णायक समिति में ललित कलाओं की नव विधाओं हेतु सदस्य थे.और उन्हें पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला द्वारा सम्मानित किया गया । यहां यह उल्लेखनीय है की डॉ प्रवीण शर्मा चित्रकला के लिए समर्पित नाम है और लगातार कला के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहें हैं।








