
महासमुंद :स्थानीय वनरक्षक प्रशिक्षण शाला में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मीता मुखर्जी के अध्यक्षता में थल सेना एवं वायु सेना में महासमुंद जिला के विभिन्न योग्य प्रतिभागियो को भाग लेने संबंधी तथा अग्निवीर भर्ती के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी रेखराज शर्मा, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, कनिष्ठ रोजगार अधिकारी अवंती यादव, सेवानिवृत्ति सैनिक शेष नारायण साहू एवं जिले भर से आए व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में रेखराज शर्मा के द्वारा अग्नि वीर भर्ती की जानकारी प्रारंभ से लेकर के अंत तक विस्तार पूर्वक बताया गया।









