बेमेतरा: विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरोदा में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रतियोगिता में आसपास जिलों की दर्जन भर कबड्डी टीमों ने भाग लिया है । इस दौरान किसान नेता ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कबड्डी खेल रोमांच का खेल है। इसमें युवाओं को अपनी ताकत के साथ साथ बुद्घिमता का भी प्रदर्शन करना होता है। युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी शारीरिक क्षमता में वृद्घि होगी, बल्कि उनकी बौद्घिक क्षमता में भी विस्तार से होता है। खेल हमेशा एकजुट रहने व संघर्ष करने की प्रेरणा देता है, जो युवा पीढ़ी के लिए जरूरी भी है । उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की। कहा कि हमें ऐसे आयोजन करके युुवाओं को समय-समय पर ऐसे प्लेटफार्म मुहैया कराना चाहिए, जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य भी बना सकें। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जितेंद्र साहू साहू, सदस्य जनपद पंचायत धमधा, तिलकराम साहू पूर्व अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मोहरेंगा, किशुनलाल साहू उपाध्यक्ष भाजपा मंडल बेरला, खुमानलाल साहू पूर्व उपसरपंच ग्राम पंचायत बिरोदा, उदयलाल साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत बिरोदा, बोधिराम साहू आदि उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री
- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना
- पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
- प्रधानमंत्री के संदेश में नारी शक्ति, जैविक खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान








